25 Apr 2024, 19:19:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 से 14 फरवरी तक भारत-नेपाल सीमा सील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 7:08PM | Updated Date: Feb 5 2017 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडो। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में भारत-नेपाल सीमा 12 से 14 फरवरी के बीच सील रहेगी। दोनों देशों के प्रशासनिक प्रतिनिधियों और सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक में इस दौरान सीमावर्ती इलाकों को बंद करने और सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया।

कंचनपुर जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक प्रकाश बहादुर चंद ने कहा कि बैठक में ये समझौता हुआ कि दूसरे देशों के लोग जो वैध दस्तावेज पर यात्रा कर रहे हैं उन्हें भारत-नेपाल सीमा पार करने की इजाजत होगी। एसपी चंद ने कहा कि बेहद अनिवार्य गाड़ियों को वैध प्रवेश बिंदुओं से आने-जाने की इजाजत दी जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »