29 Mar 2024, 16:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-यूक्रेन सीमा पर फिर शांति बहाल करेगा: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 10:47AM | Updated Date: Feb 5 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन और रूस के साथ सीमा पर फिर से शांति बहाल करने के लिए काम करेगा।

ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, सीमा पर शांति स्थापित करने के लिए हम यूक्रेन, रूस के अलावा अन्य सभी दलों के साथ मिलकर काम करेंगे। यूक्रेन की सीमा पर रूस समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेन समर्थित बलों के साथ फिर से हिंसा भड़क गई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के अलावा इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंटिलोनी के साथ भी फोन पर बातचीत की और नाटो के प्रति सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। ट्रंप ने प्रधानमंत्री पाओलो को मई में होने वाला जी-7 सम्मेलन में भाग लेने का आश्वासन दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »