25 Apr 2024, 21:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वाघा बॉर्डर पर हुआ मां-बेटे का मिलन, पाक ने कहा-शुक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 1:22AM | Updated Date: Feb 5 2017 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। एक साल से अपनी मां से दूर 5 साल के एक पाकिस्तानी बच्चे इफ्तिखार अहमद का शनिवार को वाघा बॉर्डर पर मिलन हुआ। बच्चे को उसके पिता जबरन भारत ले आए थे। पाक ने इस मामले में मदद के लिए भारत को शुक्रिया कहा। 
 
पिछले साल मार्च में इफ्तिखार के पिता उसे लेकर भारत ले आए थे। इसके बाद पाकिस्तान निवासी उसकी मां ने अपने बेटे को सौंपे जाने को लेकर भारत की एक कोर्ट में मामला दाखिल किया था। 
 
कोर्ट ने बच्चे को मां को सौंपने का आदेश 8 महीने पहले दे दिया था, लेकिन भारत-पाक तनाव के कारण बच्चा अब तक मां से नहीं मिल सका था। बच्चे को मां से मिलाने के लिए भारत के सहयोग की पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने तारीफ की है।
 
इफ्तिखार का पिता जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। उस पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी से यह झूठ बोला था कि वह इफ्तिखार को लेकर एक शादी में जा रहा है। लेकिन पिता इफ्तिखार को लेकर पहले दुबई गया और वहां से भारत आया।
 
सूचना मिलने पर बच्चे की मां ने भारत की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मामला पाकिस्तान हाई कमीशन के सामने गया। साबित होने पर कि इफ्तिखार पाकिस्तानी नागरिक है। इसके बाद कोर्ट ने बच्चे को मां को सौंपने का आदेश दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »