18 Apr 2024, 18:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नजरबंदी के बाद आंतकी हाफिज सईद ने बदला संगठन का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 11:05PM | Updated Date: Feb 4 2017 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। भारत के सबसे बड़े दुश्मन और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा (जेयूडी) चीफ हाफिज सईद ने संगठन का नाम बदल दिया है। अब इस संगठन का नाम तहरीक आजादी जम्मू-कश्मीर (TAJK) होगा। 
 
संगठन का नाम उस वक्त बदला गया है जब कुछ दिनों पहले ही सईद को पाकिस्तान सरकार द्वारा नजरबंद किया गया है। खुद को नजरबंद किए जाने के हाफिज ने संगठन का नाम बदले जाने के संकेत दिए थे। 

हाफिज पाक में मनाएगा ‘कश्मीर डे’ 
हाफिज को लाहौर में उसके घर पर नजरबंद करके बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया है। ये संगठन 5 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर ‘कश्मीर डे’ तहत एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम के बैनर लगाए गए हैं। संगठन रविवार को लाहौर में शाम की प्रार्थना के बाद ‘बिग कश्मीर’ कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा।
 
इसलिए बदला संगठन का नाम
सूत्रों के मुताबिक हाफिज के संगठन पर बैन लगाने की पाकिस्तान सरकार की कोशिशों की वजह से संगठन का नाम बदला गया है। हाफिज ने पाकिस्तान के भीतर अपनी गतिविधियों पर कसते हुए शिकंजे से खुद को बचाने के लिए संगठन का नाम बदलने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो संगठनों ने टीएजेके नाम से काम करना शुरू कर दिया है।
 
फिर से शुरू की एंबुलेंस सर्विस
टीएजेके ने दोबारा से अपनी सक्रिय गतिविधियों जिनमें पंजाब, लाहौर समेत पाक के कई शहरों में एंबुलेंस सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है। सईद के संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 100 लोगों को ले जाने वाली नाव के रावि नदी में पलटने पर बचाव कार्य किया था।
 
संगठन पर रखी जा रही नजर
एक पुलिसकर्मी ने बताया कि सईद के संगठन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ये एक संवेदनशील मुद्दा है कि अगर संगठन किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि को अंजाम देता है तो उससे निपटा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »