29 Mar 2024, 17:40:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी रक्षा मंत्री के दौरे से क्षेत्रीय सहयोग बढ़ने की उम्मीद: जापान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 12:20PM | Updated Date: Feb 4 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की रक्षा मंत्री टोमोमी इनाडा ने कहा है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस की इस सप्ताह की जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से इस क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी। मैटिस ने कल यहां प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात के बाद कहा था कि जापान के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाना अमेरिका की प्राथमिकता है।

इनाडा ने कहा  कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति काफी गंभीर है और वह अमेरिका जापान के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छुक है। उन्होंने कहा  कि दक्षिण कोरिया हमारा सबसे अहम पड़ोसी है और मैटिस की यात्रा से तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा।

मैटिस ने कहा है कि उत्तर कोरिया जिस तरह से भड़काऊ कार्रवाई कर रहा है उसे देखते हुए जापान के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्वता के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होने यह बात दक्षिण कोरिया में भी कही है।

गौरतलब  है कि जापान इस क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है क्योंकि जापान के नियंत्रण वाले पूर्वी चीनी समुद्री क्षेत्र के द्वीपों को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले पर जापान अमेरिका के नए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से सहयोग का इच्छुक है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »