19 Apr 2024, 18:52:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने दी वॉर्निंग, कहा- आग से खेल रहा है ईरान, मैं ओबामा जैसा दयालु नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 10:05AM | Updated Date: Feb 4 2017 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। ईरान के बलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से भड़के अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही 13 नागरिकों और दर्जनों कंपनियों पर बैन लगाने का ऐलान किया है।
 
अमेरिका के राजस्व मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अमेरिका का यह प्रतिबंध ईरान पर दबाव बनाने के लिए हो सकता है। जिनपर प्रतिबंध लगा है, उनमें कई एजेंट्स, कंपनियां, ईरान के लिए बलिस्टिक मिसाइल तकनीक खरीदने वाले लोग शामिल हैं।
 
इस प्रतिबंध के तहत ईरान की मिसाइल टेक्नॉलजी से जुड़ी लेबनान, चीन, अमीरात की कंपनियों को अमेरिकी नागरिकों के साथ किसी तरह का व्यवसाय करने से रोक लगा दी गई है। 
 
खतरा है समर्थन
राजस्व विभाग के जॉन ई. स्मिथ ने कहा, ईरान ने आतंकवाद और अपने बलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देना जारी रखा है, जो कि क्षेत्र, विश्वभर में हमारे साझेदारों और अमेरिका के लिए खतरा है। हम सभी मौजूद विकल्पों को अपनाकर ईरान पर दबाव बनाएंगे, जिसमें वित्तीय प्रतिबंध भी शामिल हैं। 
 
ट्रंप ने दी चेतावनी
ट्रंप ने ईरान चेतावनी भरा ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘ईरान आग से खेल रहा है’। वह बराक ओबामा की ‘मेहरबानियों’ का अहसानमंद नहीं है, लेकिन मुझे ऐसा न समझा जाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »