24 Apr 2024, 09:41:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रेक्‍स टिलरसन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2017 1:03PM | Updated Date: Feb 2 2017 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। एक्सॉन मोबिल के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी रेक्स टिलरसन के नाम की सीनेट की ओर से पुष्टि होने के बाद उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आपको पश्चिम एशिया और विश्वभर में कई चुनौतियां विरासत में मिली हैं, लेकिन मेरा मानना है कि हम इस अत्यंत संकटग्रस्त समय में शांति एवं स्थिरता हासिल कर सकते हैं। सीनेट में 64 वर्षीय टिलरसन के नाम की पुष्टि 43 के मुकाबले 56 मतों से की गई। उन्हें उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने पद की शपथ ग्रहण कराई।

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक के रूप में उनके नाम की पुष्टि का व्हाइट एवं रिपब्लिकन पार्टी ने स्वागत किया लेकिन सीनेट में डेमोक्रेटिक सांसदों ने रूस एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके संबंधों का जिक्र करते हुए उनके नाम का विरोध किया।

इस समारोह में ट्रंप ने टिलरसन के राजनयिक कौशल के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा कि अब समय आ गया है, जब विदेशी मामलों पर स्पष्ट नजरिए से ध्यान दिया जाए, दुनिया में हमारे आस पास नए सिरे से नजर डाली जाए और नए समाधान खोजे जाएं।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोगों में व्हाइट हाउस काउंसलर केलीयाने कॉनवे, मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन, सेना प्रमुख रेंस प्रिबस और प्रेस सचिव सीन स्पाइसर मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी, पूर्व विदेश मंत्री जेम्स ए बेकर और कोंडोलीजा राइस, पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स और पूर्व सीनेटर सैम नन ने टिलरसन के नामांकन का समर्थन किया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »