28 Mar 2024, 14:48:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कनाडा में चुनाव सुधार योजना रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2017 10:18AM | Updated Date: Feb 2 2017 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने आज अपने चुनावी अभियान के दौरान किये गये वादे 'देश में चुनाव प्रणाली के बदलाव और सुधार' की योजना को रद्द कर दिया है। 
 
इन दिनों कई विवादों का सामना कर रहे श्री ट्रुडो ने कहा,"कनाडा में लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर एकमतता नहीं है। लोग इस बात को भी लेकर असमंजस में है कि वर्तमान चुनाव प्रणाली को अगर बदला जाएगा  तो इसके बदले किया अपनाया जाएगा।
 
हमें इस मुद्दे पर आगे बढ़ने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसा कुछ भी करना लापरवाही भरा कदम माना जाएगा जिससे जनता को कोई नुकसान हो।  
 
ट्रुडो ने 2015 में अपने चुनाव प्रचार के दौरान देश में चुनाव प्रणाली  में बड़े बदलाव को लेकर वादे किये थे। उन्होंने देश में 2019 में होने  वाले चुनाव में चुनाव सुधार के तहत नये चुनाव प्रणाली अपनाये जाने का वादा  किया था।
 
इन सुधारों के बाद देश को छोटी पार्टियों खासकर ग्रीन पार्टी को  फायदा पहुंचने की संभावना थी। ग्रीन पार्टी गत चुनाव में केवल एक ही सीट हासिल कर पाई थी। इस बीच विपक्षी पार्टी के एक सदस्य ने ट्रुडो के इस फैसला की आलोचना करते हुये उन्हें 'झूठा' कहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »