19 Apr 2024, 13:32:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने ईरान को मिसाइल परीक्षण पर नोटिस जारी किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2017 10:13AM | Updated Date: Feb 2 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फलाइन ने आज कहा कि अमेरिका ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को 'अस्थिर करने वाली गतिविधि' मानते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। 
 
फलाइन ने विस्तृत जानकारी न देते हुये व्हाइट हाऊस ब्रींिफग में बताया, आज हम आधिकारिक रूप से ईरान को नोटिस जारी कर रहे हैं।
 
फलाइन ने कहा कि ईरान की ओर से रविवार को किया गया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का उल्लंघन है जिसमें कहा गया था कि ईरान परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम किसी भी मिसाइल का परीक्षण नहीं कर सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »