20 Apr 2024, 11:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन हिंसा पर गहरी चिंता जताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 10:15AM | Updated Date: Feb 1 2017 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यूनाइटेड नेशंस। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पूर्वी यूक्रेन में उत्पन्न खतरनाक स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए हिंसा पर रोक लगाने की बात की।
 
सुरक्षा परिषद ने बयान जारी कर कहा, सुरक्षा परिषद के सदस्य यूक्रेन के संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति पूरा समर्थन जताते हैं। यूक्रेन में तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम की वापसी होनी चाहिए।
 
रूस और यूक्रेन ने सुरक्षा परिषद के बयान पर सहमति जताते हुए इस बात को स्वीकार किया है कि हिंसा से स्थानीय नागरिकों के जीवन पर बेहद बूरा असर पड़ रहा है। 
 
इससे पहले यूक्रेन और रूस ने हालिया दिनों में यूक्रेन के पूर्वी भाग में हिंसा और इसकी वजह से बिजली पानी आपूर्ति बाधित होने के लिये एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था।
 
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के अवदिवका औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को रूस समर्थित विद्रोहियों के हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गयी थी और 26 सैनिक घायल हो गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »