26 Apr 2024, 04:25:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी अटॉर्नी जनरल को किया बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 11:32AM | Updated Date: Jan 31 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कार्यकारी अटॉर्नी जनरल सैली येट्स को पद से हटा दिया। येट्स ने  न्याय विभाग वकीलों को यह आदेश दिया था कि वे ट्रंप के आव्रजन प्रतिबंधों को लागू ना करे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने येट्स  को पदमुक्त करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि येट्स की जगह ट्रंप ने डाना बोनटे को नया कार्यकारी अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है जो कि वर्जिनिया की अटॉर्नी जनरनल थी।

देश के पूर्व राष्ट्रति बराक ओबामा द्वारा नियुक्त की गई येट्स ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थी कि सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों को अमेरिका आने देने पर रोक लगाना कानूनी तरीके से सही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »