20 Apr 2024, 19:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद नजरबंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 10:59PM | Updated Date: Jan 31 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। मुबंई हमले के मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान के लाहौर में नजरबंद कर दिया गया है। पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, नवाज सरकार का इस बारे में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। 

 
हालांकि मंत्रालय ने ये नहीं बताया कि इतने दिनों से पाक में खुले आम घूम रहे इस आतंकी को अचानक नजरबंद क्यों किया गया है। खबरों के मुताबिक, पाक के इस कदम के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया जा रहा है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दिन पहले पंजाब सरकार के गृह विभाग ने सईद की नजरबंदी का आदेश जारी किया था। हाफिज सईद के अलावा चार अन्य उबैद, इकबाल, आबिद और नियाज को भी लाहौर में नजरबंद किया गया है।
 
जमात-उद-दावा के पदाधिकारी अहमद नदीम ने न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि सईद ‘मस्जिद-ए-कदसिया चौबुरजी’ में है और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने संगठन के मुख्यालय को घेर रखा है।
 
सोमवार को पाक के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने मीडिया से कहा कि, हाफिज सईद को अमेरिका ने आतंकी घोषित किया हुआ है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान सईद पर 2010 से ही नजर रखे हुए था। 
 
डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पूछे गए एक सवाल पर खान ने कहा- ट्रम्प के निशाने पर वो लोग हैं जो आंतक के शिकार हुए है। बता दें कि, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने दुनिया को ये मैसेज दिया कि वो आतंकवाद को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करगें। जिसके बाद उन्होंने 7 मुस्लिम देशों पर बैन भी लगा दिया है।
 
लश्कर चीफ 2008 के मुंबई हमले सहित कई आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। संयुक्त राष्ट्र ने जून, 2014 में जमात-उद-दावा को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »