29 Mar 2024, 11:04:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल हो सकता है पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 1:38PM | Updated Date: Jan 30 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात मुस्लिम देशों के शरणार्थियों और अप्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब पाकिस्तान और दूसरे अन्य मुस्लिम देशों पर भी ऐसा प्रतिबंध लगा सकते है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के मुख्य अधिकारी रींस प्रीबस के सीबीएस न्यूज को दिए साक्षत्कार के हवाले से बताया गया कि सात देशों पर प्रतिबंध के बाद ऐसा प्रतिबंध पाकिस्तान के खिलाफ भी लग सकता है।

प्रीबस ने कहा अब आप उन देशों की तरफ उंगली उठा सकते हैं जहां ऐसी ही समस्­या है जैसे कि पाकिस्­तान एवं अन्­य देश।" हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह प्रतिबंध मुस्लमानों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा लेकिन अभी, तत्कालीक कदम के तौर पर इन देशों में जाने और इनसे आने वाले लोगों की कड़ाई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

प्रीबस ने कहा है कि जिन सात देशों को प्रतिबंध के लिए चुना गया है उनकी ओबामा प्रशासन और अमेरिकी संसद द्वारा शिनाख्­त की गई थी जिनकी जमीन पर आतंकवाद को बढावा दिया जाता है। जिन देशों के प्रवासियों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है,उनमें ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, यमन, सीरिया और सोमालिया शामिल है। अभी यह प्रतिबंध 90 दिनों के लिये लगा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »