20 Apr 2024, 12:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस की आइरिस मितेने बनीं मिस यूनिवर्स 2017

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 12:13PM | Updated Date: Feb 2 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। दुनिया भर की 85 सुंदरीयों को पीछे छोड़ते हुए फ्रांस की इरिस मितेनाएरे ने मिस यूनिवर्स 2017 का ताज अपने नाम कर लिया। पूर्व मिस यूनिवर्स फिलीपींस की पिया अलोंजो ने उन्हें ये ताज पहनाया। इरिस डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें खेलकूद, दुनियाभर में घूमने और नए फ्रांसीसी व्यंजन बनाने का भी शौक है।

मिस यूनिवर्स 2017 के प्रतियोगिता का आयोजन फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुआ। मिस हेती रेक्वेल पेलिसियर ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मिस कोलंबिया 23 वर्षीय एंड्रिया टोवर तीसरे नंबर पर रहीं। मिस यूनिवर्स की रेस में भारतीय मूल की रोश्मिता हरिमूर्ति भी थीं, लेकिन वह आखिरी चरण में पहुंचने से चूक गईं। 
 
रोशमिता हरिमूर्ति टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाई। इस प्रतियोगिता में भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन पीजेंट में बतौर जज शामिल हुई। गौरतलब है कि साल 2016 के मिस यूनिवर्स का ताज लॉस वेगास में आयोजित समारोह में फिलीपींस की पिया अलोंजो ने जीता था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »