18 Apr 2024, 15:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 12:10PM | Updated Date: Jan 30 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैरूत। अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के राजा सलमान ने आज टेलीफोन पर करीब एक घंटे तक बात कर दोनों देशों के बीच आतंकवाद,सैन्य सहयोग और आर्थिक संबंधो को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। यह जानकारी एक वरिष्ठ सऊदी सूत्र ने दी।

सूत्र के मुताबिक ट्रंप और राजा के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी जिसमें दोनों देश आतंकवाद,कट्टरता और इसके वित्तपोषण के विरूद्ध लड़ाई में सहभागिता बढ़ाने पर सहमत हुए। 

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग की घोषणा सही समय आने पर की जायेगी। दोनों नेताओं ने आर्थिक मुद्दे पर बातचीत करने के साथ आशा जताई  कि इससे दोनों देशों में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। दोनों देशों ने क्षेत्र मेंर् इरान से संबंधित नीतियों को लेकर भी अपनी राय रखी।
 
सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब इराक और सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) के विरूद्ध लड़ाई में अमेरिका की अगुवायी वाली गठबंधन सेना में अपनी भागीदारी में बढ़ोतरी कर सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 सदस्यीय अरब लीग ने ट्रंप के मुस्लिम बहुल देशों के खिलाफ अप्रवासी नीति से संबंधित कार्यकारी आदेश पर कल गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा था कि यह प्रतिबंद्ध अनुचित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »