25 Apr 2024, 02:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्‍यूबेक सिटी की मस्जिद में फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 10:00AM | Updated Date: Jan 30 2017 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्यूबेक। कनाडा के क्यूबेक शहर की एक मस्जिद में गोलीबारी हुई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी की घटना रात करीब 8 बजे हुई जब लोग शाम की नमाज अदा कर रहे थे। घटना के दौरान मस्जिद में 40 से ज्‍यादा लोग मौजूद थे। हमले के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्यूबेक के इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाते हुए बंदूकधारियों ने फायरिंग की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »