28 Mar 2024, 14:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में आप समर्थकों ने मानव श्रृंखला बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 4:57PM | Updated Date: Jan 29 2017 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने मानव श्रृंखला बनाई और धन इकट्ठा किया। यह पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए किया गया। आप की टोपी पहने पार्टी के करीब 50 समर्थकों ने प्रतिष्ठित इमारत फेडरेशन स्क्वायर पर मानव श्रृंखला बनाई।

आप ओवरसीज ऑस्ट्रेलिया के राकेश प्रजापति ने कहा कि गैर लाभकारी संगठन आप ऑस्ट्रेलिया इंक, दो राज्य में पार्टी के प्रचार के लिए कोष और समर्थन प्राप्त करने के लिए यहां रह रहे एनआरआई को कार्यक्रम कर शामिल कर रही है। उन्होंने कहा आप के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए हम मानव श्रृंखला बना रहे हैं।

प्रजापति ने दावा किया कि संगठन के आॅस्ट्रेलिया में 800 से ज्यादा पंजीकृत सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए धन जुटाने के वास्ते देश के अन्य हिस्सों में भी अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अबतक हम रात्रि भोज जैसे कई कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 60,000 डॉलर जुटा चुके हैं और इस धन को जरूरतमंद प्रत्याशियों को भेजा जा चुका है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »