25 Apr 2024, 21:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गणतंत्र दिवस पर संरा मुख्यालय के बाहर सिखों का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2017 4:25PM | Updated Date: Jan 27 2017 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर कुछ सिखों ने भारतीय संविधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ भारत विरोधी नारेबाजी की बल्कि विश्व संगठन से समुदाय की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग की। सिखों ने कल यहां मुक्ति रैली निकालकर आरोप लगाया कि भारतीय संविधान सिखों को धार्मिक आजादी नहीं देता।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर जागो संयुक्त राष्ट्र और सिख जनमत संग्रह 2020 का संदेश लिखा था और ये लोग पंजाब के लिए आजादी के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सिखों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की और स्वतंत्र सिख राष्ट्र खालिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »