19 Apr 2024, 11:35:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

'तिरंगे' के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2017 9:34PM | Updated Date: Jan 25 2017 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज होगा और यह तिरंगे के रंगों- केसरिया, सफेद और हरे- की रोशनी से आज रात जगमगाएगी।
      
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में बताया, आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
 
दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर उंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।
      
उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »