25 Apr 2024, 09:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी अफगानिस्तान के शरणार्थी शिविर में छत गिरी, छह की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 3:45PM | Updated Date: Jan 23 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में एक शरणार्थी शिविर में घटिया सामग्री से बने एक घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ तब परिवार घर के भीतर सो रहा था। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। नंगरहार प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगियानी ने बताया कि यह हादसा सोमवार तड़के हुआ।

इसमें परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। यह परिवार उन लाखों शरणार्थियों में से एक है जो हाल के कुछ वर्षों में ही पड़ोसी पाकिस्तान से लौटे हैं। एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में अब भी लगभग 15 लाख अफगान शरणार्थी रहते हैं। पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लौट रहे शरणार्थियों को बसाने के लिए यहां जल्दबाजी में अस्थायी शिविरों का निर्माण किया जा रहा है। जहां यह हादसा हुआ वह भी इसी तरह का शिविर था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »