29 Mar 2024, 20:21:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में बंदूकधारी ने किया पुलिस पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 7:09PM | Updated Date: Jan 21 2017 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में एक अज्ञात बंदूकधारी ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। स्थानीय संवाद समिति डोगन ने बताया कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने पुलिस के एक वाहन पर गोलीबारी की। पुलिस अधिकारियों ने जब जवाबी कार्रवाई की तब वह बंदूक और ग्रेनेड से भरा थैला छोड़कर घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। उसने बताया कि पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »