28 Mar 2024, 18:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आॅस्ट्रेलिया में कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, 20 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 12:28PM | Updated Date: Jan 20 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक चालक के गलत ढंग से कार चलाए जाने के कारण तीन राहगीरों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए।

आॅस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों के मुताबिक यह दुर्घटना लंच (दोपहर का खाना) के समय हुई। इस दौरान इलाके में काफी भीड़ रहती है। कार चालक ने जान बूझकर लोगों पर कार चढ़ा दी जिससे लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के समय एक गाली चलने की भी आवाज आई।

विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से नहीं जुड़ी है। मेलबर्न में इन दिनों आॅस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट चल रहा है, जहां दुनिया भर के जाने माने खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आए है। विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक इस वारदात का आॅस्ट्रेलियन आॅपन पर कोई असर नहीं पड़ा है और टूर्नामेंट सामान्य रूप से चल रहा है।        

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »