25 Apr 2024, 14:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया अलकायदा का नेता: US

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 11:47AM | Updated Date: Jan 20 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्तरी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में अलकायदा का एक नेता मारा गया। पेंटागन ने यह जानकारी दी है। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल बताया कि इदलिब के नजदीक 17 जनवरी को मोहम्मद हबीब बौस्सादौन अल-तुनीसी मारा गया।

कुक ने कहा, वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने और इससे संबंधित बाहरी गतिविधियों का संचालन करने के काम में शामिल था। वह पश्चिमी देशों में हमला करने की आतंकवादी साजिश में शामिल था। कुक ने कहा कि बौस्सादौन अलकायदा का नेता था जो यूरोप और पश्चिमी एशिया के देशों में कई साल बिताने के बाद वर्ष 2014 में सीरिया आया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »