28 Mar 2024, 17:41:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया घिनौना आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 11:02AM | Updated Date: Jan 20 2017 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। कश्मीर में अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाले पाकिस्तान ने गुरुवार को उलटे भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि हिंदू संगठन जम्मू क्षेत्र में कश्मीरी मुस्लिमों का सफाया कर रहे हैं। इस तरह के समूहों को भारत सरकार से समर्थन मिल रहा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल फर्जी मुठभेड़ों में कश्मीरियों को जान से मार रहे हैं। 

पाकिस्तान कश्मीरियों के मारे जाने की निंदा करता हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हिंदू आतंकी संगठन और सशस्त्र ग्रामीण रक्षा समितियां जम्मू क्षेत्र में कश्मीरी मुस्लिमों का सफाया कर रहे हैं। जब से मोदी सरकार आई है, तब से इस तरह के संगठनों को कश्मीर में सरकारी तंत्र का समर्थन मिल रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में कश्मीरी मुस्लिम परिवार विस्थापित हो रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »