29 Mar 2024, 20:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश तथा उनकी पत्नी अस्पताल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 12:13PM | Updated Date: Jan 19 2017 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश को अस्वस्थ हो जाने के कारण कल अचानक हॉस्टन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीबीएस हॉस्टन से संबद्ध खोउ टेलीविजन ने बुश के कार्यालय प्रमुख जीन बेकर के हवाले से यह जानकारी दी। हालांकि बुश को किन कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। बुश की पत्नी तथा अमेरिका पूर्व प्रथम महिला बारबारा बुश को भी शरीर में दर्द और खांसी की शिकायत के बाद एहतियातन इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुश के कार्यालय के चीफ आॅफ स्टाफ जीन बेकर ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति यहां मेथडिस्ट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुश को अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाने और उनके घर आ जाने की उम्मीद है।

बुश अमेरिका के सबसे बुजुर्ग जीवित पूर्व राष्ट्रपति हैं। साल 2015 में गिर जाने की वजह से उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। वह पार्किन्संस बीमारी के एक प्रकार से पीड़ित हैं और चलने-फिरने के लिए व्हील चेयर का इस्तेमाल करते हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को शपथ लेनी है। हालांकि बुश और उनकी पत्नी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पहले ही शपथ समारोह में आने में असमर्थता जताई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »