20 Apr 2024, 10:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दमिश्क के निकट विस्फोट में आठ सैनिक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 2:47PM | Updated Date: Jan 18 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क से उत्तर-पूर्व स्थित हरास्ता शहर में कल एक सुरंग में हुये विस्फोट में सेना के जनरल के अलावा आठ सैनिकों की मौत हो गई। सीरिया स्थित मानव अधिकारों के लिए निगरानी समूह के प्रमुख रामी अब्देल रहमान के अनुसार विद्रोहियों ने यहां हरास्था स्थित एक सुरंग में यह बम नियोजित किया था।

इस विस्फोट में सेना में जनरल रैंक के एक अधिकारी के अलावा नौ अन्य सैनिकों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। रहमान ने बताया कि घायलों में कुछ ही हालत गंभीर और नाजुक बनी हुई है। सीरियाई सरकार की या सेना की तरफ से हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2011 से शुरु हुए आंतरिक गृह युद्ध के चलते सीरिया में तीन लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »