29 Mar 2024, 05:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सत्ता की बागडोर सौंपने से इंकार, की आपातकाल की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 1:18PM | Updated Date: Jan 18 2017 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांजुल। जांबिया के राष्ट्रपति याहया जाम्मेह ने पिछले महीने चुनाव में विजयी हुए विपक्षी नेता अदामा बारॉ को सत्ता की बागडोर सौंपने से इंकार करने के बाद देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। जांबिया के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को प्रसारित अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
 
रिपोर्ट के मुताबिक देश में सत्ता के खालीपन को भरने के लिए आपातकाल लाया गया है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली जाम्मेह की याचिका खारिज कर दी। इस बीच क्षेत्रीय नेताओं ने जाम्मेह को बर्खास्त नहीं किए जाने की स्थिति में सैन्य हस्तक्षेप की चेतावनी दी है। नाइजीरिया की सेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि नाइजीरिया और पश्चिमी अफ्रीकी देश एक सैन्य बल की तैयारी कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »