23 Apr 2024, 13:45:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सिडनी। 239 लोगों को ले जा रहे विमान में आखिर ऐसा क्या हुआ कि सब खत्म हो गया। शायद इस सवाल का जवाब अब कभी न मिल पाएगा। हिंद महासागर में लापता हुई फ्लाइट एमएच 370 की खोज तीन साल बाद बंद हो गई है। 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने के बाद मलेशिया के लापता प्लेन MH 370 का सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और चीन सरकार ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि अब इस सर्च ऑपरेशन को खत्म कर दिया जाए।
 
सरकार ने मंगलवार को कहा कि सर्च ऑपरेशन का कोई नतीजा नहीं निकलने पर इसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा-  विमान के निश्चित स्थल का पता लगाने के लिए अभी तक कोई नई जानकारी नहीं मिली है। इसी कारण एमएच370 की पानी में तलाश रोक दी गई है।
आपको बता दें, मलेशिया एयरलाइंस का विमान 8 मार्च 2014 को कुआलालम्पुर से बीजिंग जाते समय लापता हो गया था। इस विमान में 239 यात्री 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »