20 Apr 2024, 13:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो में जातीय हिंसा में 20 से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 1:11PM | Updated Date: Jan 17 2017 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किनशासा। कांगो के दक्षिण पूर्वी इलाके में नृजातीय समूह बंतुस तथा पिगमिज के बीच हिंसा में 20 अधिक लोगों की मौत हो गई है जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। संयुक्त राष्ट्र संयुक्त मानवाधिकार कार्यलय (यूएनजेएचआरओ) के प्रमुथ जोश मारिया अरनाज ने सोमवार को कहा कि गत 11 जनवरी से अब तक मोबा में जारी हिंसा से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गइ है जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं।
 
अरनाज ने कहा कि इस हिंसा में जिस तरह मामले देखने को मिल रहे हैं वह चिंताजनक है। यहां महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। यूएनजेएचआरओ के अनुसार पिछले साल जुलाई से अब तक जातीय हिंसा में कम से कम 158 लोगों की मौत हो गयी तथा 158 लोग घायल हुए और 50 बलात्कार के मामले सामने आए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »