20 Apr 2024, 17:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चाँद पर उतरने वाले आखरी मानव जीन सरनान का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 11:02AM | Updated Date: Jan 17 2017 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। चंद्रमा पर उतरने वाले आखिरी इंसान जीन सरनान का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अन्तरिक्ष प्रशासन (नासा) ने जीन सरनान के परिवार के हवाले से कल यह जानकारी दी। इस संबंध में हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी लेकिन बताया गया कि  जिस समय जीन सरनान का निधन हुआ , तब उनके परिवार के सदस्य साथ थे। 

14 मार्च 1934 को शिकागों के निकट जन्मे सरनान ने अपने कैरियर की शुरुआत में अमेरिकी नौसेना में पायलट थे और फिर बाद में वह एस्ट्रॉनॉट कार्प से जुड गये। सरनान ने अपोल-17 यान से अपने सहयोगी अंतरिक्ष यात्री हैरिसन स्क्मिट के साथ 11 दिसंबर 1972 को चांद की सतह पर उतरे थे। अगले तीन दिनों तक सरनान और स्क्मिट चंद पर रहे थे और उन्होंने लगभग 30 किलोमीटर की यात्रा कर चांद के सतह से सौ किलो से ज्यादा पत्थर और मिट्टी इक्कठा किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »