18 Apr 2024, 12:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में म्युजिक फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 5 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 12:06AM | Updated Date: Jan 17 2017 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में बीपीएम इलेक्ट्रानिक्स म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान ब्लू पैरेट नाइट क्लब के बाहर एक बंदूकधारी ने सोमवार को गोलीबारी की जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
         
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो कनाडाई, इटली और कोलंबिया का एक-एक नागरिक शामिल है। एक महिला की मौत भगदड़ के कारण हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
         
सरकार ने एक बयान में कहा कि घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में शामिल होने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
       
इस बीच बीपीएम ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा,"हम कानूनी एजेंसियों एवं सरकारी अधिकारियों के साथ इस घटना की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
 
स्थानीय पुलिस चीफ रोडोल्फो डेल एंजेल के अनुसार "क्लब के भीतर मौजूद लोगों में किसी बात को ले कर कहासुनी हो गई, जिसके बाद गोलियां चली थीं। 
 
म्यूजिक फेस्टिवल विदेशी पर्यटकों में बेहद पॉपुलर है और खास कर अमरीकी और ब्रितानी पर्यटक इसमें हिस्सा लेने आते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »