28 Mar 2024, 14:25:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील: जेल में फिर भड़की हिंसा, 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 2:06PM | Updated Date: Jan 16 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील की अलाकूज जेल में शनिवार शाम कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसा में 10 की मौत हो गई। ब्राजील में इस साल पांचवीं बार जेल में दंगे हुए हैं। जेल में दो गुटों के बीच संघर्ष के बाद पुलिस और सैन्यबलों को अलाकूज जेल में तैनात किया गया है। 

तीन कैदियों के काटे सर 
सरकार के स्पोक्सपर्सन जुलिस्का अजेवडो ने बताया कि जेल में शनिवार शाम 5 बजे कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हुई। इसके बाद मामला बढ़ गया। 10 कैदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की तीन कैदियों के सर काट दिए गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों की सबसे ज्यादा संख्या के मामले में ब्राजील दुनिया का चौथा देश है। यहां छह लाख लोग सजा काट रहे हैं।
 
जनवरी में शुरू हुए थे दंगे
जेल में दंगों का यह सिलसिला एक जनवरी को शुरू हुआ था। मानौस में अनिसियो जोबिम पेनिटेनियरी में भड़की हिंसा में 56 कैदियों की मौत हो गई थी। मृतकों के शव क्षत-विक्षत थे और उनके शवों को जेल की दीवार से बाहर फेंका गया था। 
 
6 जनवरी को रोरेमा में भी जेल में दंगे हुए थे, जिसमें 33 कैदियों की मौत हो गई थी। दो दिन बाद 8 तारीख को मनाउस की जेल में दंगा भड़कने से 4 कैदियों की जान चली गई। 10 जनवरी को बोआ विस्टा की जेल में कैदियों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें 30 की मौत हो गई थी और दर्जनों जख्मी हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »