20 Apr 2024, 06:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की एयरलाइंस का कार्गो प्लेन क्रैश, 32 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 12:33PM | Updated Date: Jan 16 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिश्केक। घने कोहरे के बीच उतरने का प्रयास कर रहा तुर्की एयरलाइंस का एक मालवाहक विमान आज किर्गिस्तान के मुख्य हवाई अड्डे के पास स्थित एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 32 लोग मारे गये और घरों को भारी नुकसान पहुंचा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 
 
देश के आपात सेवा मंत्रालय के एक प्रवक्ता मोहम्मद सवारोव ने एएफपी को बताया कि मारे जाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग नजदीकी गांव डचा-सू के हैं, जहां पर विमान स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 
 
सवारोव ने बताया कि मारे जाने वाले लोगों की कुल संख्या ‘अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने भारी पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 
 
उन्होंने बताया, महत्वपूर्ण कार्य जारी है। उन्होंने बताया, गांव में अवसंरचना को क्षति पहुंची है। आपात सेवा मंत्रालय ने बताया कि मरने वाले लोगों में कम से कम चार पायलट भी शामिल हैं। तुर्की एयरलाइंस का यह विमान हांगकांंग से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के रास्ते इस्तांबुल जा रहा था। एक पायलट का शव मिलना अभी बाकी है।
 
आपात सेवा मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में करीब 43 मकानों को क्षति पहुंची है। बताया गया है कि दुर्घटना के कारण आग लग गयी थी और फैल गई थी लेकिन अब इसे एक स्थान पर रोक दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »