25 Apr 2024, 18:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान का 'मिनी रॉकेट' का प्रक्षेपण विफल, जाने क्‍या है..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2017 1:58PM | Updated Date: Jan 15 2017 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि संचार प्रणाली की विफलता के कारण अंतरिक्ष में उपग्रह ले जा रहा एक 'मिनी रॉकेट' का प्रक्षेपण विफल हो गया है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने एक बयान में बताया कि दक्षिणी जापान के उचीनौरा अंतरिक्ष केंद्र से सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर एसएस-520 नामक मिनी रॉकेट का प्रक्षेपण विफल हो गया।
 
जाक्सा ने कहा कि वह रॉकेट से किसी भी प्रकार का संदेश प्राप्त करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उसकी पृथ्वी पर लौटने की संभावना कम है। इस रॉकेट में रखे उपग्रह की लंबाई 10 मीटर (35 फुट), व्यास में 50 सेंटीमीटर (20 इंच), वजन तीन किलोग्राम (6.6 पौंड) थी और यह 35 सेंटीमीटर तक के पृथ्वी का चित्र लेने तथा अन्य डेटा इकट्ठा करने में सक्षम था।
 
उन्होंने कहा कि यह रॉकेट पहले चरण को पार कर गयी लेकिन संचार प्रणाली में गड़बड़ी आने के बाद यह विफल हो गया। उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष एजेंसी ने गत 11 जनवरी को तेज हवायें चलने के कारण रॉकेट के प्रक्षेपण कार्यक्रम को स्थिगित कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »