26 Apr 2024, 05:20:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पख्तून लड़कियों को सेक्स स्लेव बना रही PAK सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 2:39PM | Updated Date: Jan 14 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पश्तून ऐक्टिविस्ट उमर दाऊद खटक ने शरीफ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उमर ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी कैंपों की फंडिंग के लिए नवाज शरीफ सरकार पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
 
इस लड़कियों का स्वात और वजीरिस्तान से अपहरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हमारे घरों को तबाह कर देती है। घरों और दुकानों को लूटा जाता है और हमारी महिलाओं से बलात्कार किया जाता है। 
 
यूएनएचसीआर के अनुसार पाकिस्तानी सेना के आतंक के कारण पांच लाख लोग अफगानिस्तान पलायन कर गए हैं। उमर ने कहा, 'पाकिस्तान ने पश्तूनों को बहुत भ्रमित कर लिया, अब हम और पागल नहीं बनेंगे। 
 
हम पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के लिए पश्तूनिस्तान लिबरेशन आर्मी का गठन कर रहे हैं। पश्तूनिस्तान आर्मी आतंक का खात्मा करेगी।' खटक ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पश्तूनों के आंदोलन में उनका साथ देने की गुहार लगाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »