20 Apr 2024, 11:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी प्रशासन की क्षेत्रीय सुरक्षा के पुराने सिद्धांतों पर चलने की उम्मीद: केरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 11:41AM | Updated Date: Jan 14 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के मामले में ट्रम्प प्रशासन के भी ओबामा प्रशासन की सिद्धातों पर कायम रहने की उम्मीद है।

केरी ने विवादित दक्षिण चीन सागर के संदर्भ में यहां के एक विश्वविद्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, छोटे या बड़े देशों को आक्रमकता से बचना चाहिए और किसी भी विवाद को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से हल करना चाहिए।

अमेरिका के नामित विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा था कि चीन को कृत्रिम द्वीपों तक पहुंच नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने चीन को कृत्रिम द्वीप खाली करने और वहां से हथियार हटाने को कहा और नए द्वीपों के निर्माण नहीं करने की नसीहत दी। श्री टिलरसन के बयान के बाद श्री केरी ने यह प्रतिक्रिया दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »