20 Apr 2024, 04:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगान में बम विस्फोट,पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 4:55PM | Updated Date: Jan 11 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार शहर में  एक बम विस्फोट में संयुक्त अरब अमीरात के पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। आधिकारिक समाचार समिति वाम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह विस्फोट मंगलवार को हुआ और इसमें पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।

इस घटना के बाद अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने तीन दिनों का शोक घोषित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने के आदेश दिए। इस बीच अफगानी अधिकारियों ने बताया कि उस विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल  हो गए। घायलों में अफगानिस्तान में अमीरात के राजदूत भी  हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »