17 Apr 2024, 01:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोर्ट का आदेश- लड़कों के साथ ही तैरेंगी मुस्लिम लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 2:14PM | Updated Date: Jan 11 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्न। मुस्लिम लड़कियों को तैराकी सिखाने के मामले में स्विट्जरलैंड की सरकार यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट में मुकदमा जीत गई है। कोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम लड़कियों को लड़कों के साथ ही तैराकी सीखनी होगी। 
 
स्विट्जरलैंड के मुस्लिम दंपती ने यूरोपियन कोर्ट और ह्यूमन राइट्स (ईसीएचआर) में लड़कियों को लड़कों के साथ तैराकी न कराने को लेकर मुकदमा दायर किया था। अदालत ने मुस्लिम अभिभावकों की आपत्ति को खारिज करते हुए कहा कि स्विस अधिकारियों का पाठ्यक्रम को लागू कराने और बच्चों को समाज में सफलता से घुलाने-मिलाने के लिए लिया गया फैसला जायज है।
 
कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों का पूरा पाठ्यक्रम लागू करना जायज है। हालांकि कोर्ट ने इस कदम को धार्मिक आजादी में दखल माना है लेकिन कहा कि यह दखल किसी तरह से आजादी का उल्लंघन नहीं है। यह मामला स्विट्जरलैंड के दो नागरिकों ने उठाया था। तुर्क मूल के ये नागरिक अपनी किशोर बेटियों को तैराकी सीखने के लिए लड़कों के साथ स्विमिंग पूल में भेजने के खिलाफ थे। अधिकारियों का कहना था कि लड़कियों को यह नियम मानना ही होगा। स्विट्जरलैंड में सिर्फ उन्हीं लड़कियों को लड़कों के साथ तैराकी से छूट दी जा सकती है जो वयसंधि तक पहुंच चुकी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »