25 Apr 2024, 00:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेंटागन ने सफलतापूर्वक सूक्ष्म ड्रोनों का परीक्षण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 2:16PM | Updated Date: Jan 10 2017 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। पेंटागन ने 103 सूक्ष्म ड्रोनों के एक समूह का सफल परीक्षण कर लिया है, और जल्द ही वह अपने विरोधियों को टिड्डियों जैसे आकार के 21वीं सदी के ड्रोनों के समूह से रूबरू कर सकता है। पेंटागन के अधिकारी ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में सुधार कर नई स्वायत्त हथियार प्रणालियों के विकास में एक महत्वपूर्ण प्रगति ने इस संभावना का द्वार खोला है

कि छोटे रोबोटों का समूह मानव निर्देशन में कार्य कर सकेगा। सैन्य रणनीतिकारों को इस प्रकार के ड्रोन समूहों से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि आसानी से उन्हें बहुत कम लागत से बनाया जा सकता है और इन समूहों से विरोधियों के गढ़ को भी हिलाया जा सकता है। पेंटागन ने एक बयान में बताया

कि कैलीफोर्निया में अक्‍टूबर में कुल 103 सूक्ष्म ड्रोनों के समूह का सफल परीक्षण किया गया। इनमें से प्रत्येक ड्रोन करीब छह इंच (करीब 16 सेंटीमीटर) आकार का है। इन्हें एफ...ए-18 सुपर होरनेट फाइटर जेट से छोड़ा गया था। इसमें कहा गया क्ष्म ड्रोनों के प्रदर्शन का सामूहिक व्यवहार निश्चित रूप से निर्णायक है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »