20 Apr 2024, 14:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में समुद्री लुटेरों का नौका पर हमला, 8 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 12:10PM | Updated Date: Jan 10 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। दक्षिणी फिलीपींस में समुद्री लुटेरों ने आज मछुआरों की एक नौका पर हमला किया जिसमें आठ मछुआरों के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी तटरक्षक बल ने दी है।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता कमांडर अरमांड बलिलो ने बताया कि फिलीपींस की इस मछुआरी नौका में चालक दल के भी सदस्य थे। जब नौका जमबोआंगा प्रायद्वीप के समीप सिरोमोन द्वीप से गुजर रही थी तभी पांच समुद्री लुटेरों ने इसे निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और गोलीबारी से घबरा कर पांच लोगों ने नौका से समुद्र में छलांग लगा दी। ये लोग तैरकर पास के द्वीप पहुंच गए। नौका में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने बताया, हमारा मानना है कि यह समुद्री लुटेरों का हमला था। अगर वे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी होते तो वे इन लोगों को बंधक बनाकर उनकी रिहाई के लिए फिरौती की मांग करते। प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए और उनकी तलाश के लिए तटरक्षक बल ने दो जहाज भेजे हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »