24 Apr 2024, 21:54:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपने दामाद को वरिष्ठ सलाहकार बनाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 10:28AM | Updated Date: Jan 10 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दामाद जैरेड कुश्नेर को अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करेंगे।

35 वर्षीय कुश्नेर ट्रम्प की बड़ी बेटी इवांका के पति है। दोनों ने 2009 में एक दूसरे से शादी की थी। बहुत कम मामलों में ऐसा होता है जब राष्ट्रपति का कोई करीबी सदस्य इस अहम पद पर काबिज होते हैं। कुश्नेर कानूनी विचार विमर्श के बाद इस पद को ग्रहण कर रहे हैं इसलिए उन्हें अब सीनेट की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है।

कुश्नेर ने राष्ट्रति चुनाव प्रचार अभियान के समय ट्रम्प की काफी मदद की थी। ट्रम्प की तरह ही वह भी कुश्नेर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और न्यूयार्क अर्ब्जवर न्यूजपेपर के प्रकाशक है। लेकिन वरिष्ठ सलाहकार का पद संभालने से पहले वह इन पदों से इस्तीफा दे देंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »