25 Apr 2024, 00:59:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेक्‍सी तानाशाह की रोचक बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2017 2:14PM | Updated Date: Jan 8 2017 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। किम जोंग उन उत्तर कोरिया का एक ऐसा तानाशाह जिसकी सनक के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो ऐसा तानाशाह है जो किसी पर रहम नहीं करता किसी को मौत की सजा देना उसके लिए मजाक है। उसके सामने जुबान खोलना मना है। अपनी सनक के लिए दुनियाभर में मशहूर उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग की सनक के बहुत कम किस्से आपने सुने होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि उसे आखिर दुनिया का सबसे सनकी तानाशाह क्यों कहा जाता है। आखिर क्यों उसका खौफ उत्तर कोरिया के हर नागरिक के दिल में रहता है।आपको यह जानकर आश्‍यर्च होगा की मीडिया ने 2012 में किम जोंग को सबसे सेक्‍सी व्‍याक्ति बताया था इसके लिए मीडिया ने वोटिंग भी कराई थी। 
 
स्‍कूल में पोर्न मैगजीन पढ़ता था जोंग  
तानाशाह किम जोंग ने स्विट्जरलैंड में पढ़ाई की। जोंग पढ़ाई में अच्‍छे नहीं थे उन्‍हें बॉस्‍केटबॉल पंसद था। कहा जाता है कि किम जोंग स्विटजरलैंड के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बर्न में पढ़ा। वो भी दूसरे नाम से। बर्न स्कूल में किम का नाम पाक उन था। जोंग स्‍कूल में पोर्न मैगजीन पढ़ता था, किम को पोर्न मैगजीन छुपाते हुए स्कूल में पकड़ा गया था।
 
प्लास्टिक सर्जरी करवाकर बदली शक्ल
किम जोंग ने 27 साल की उम्र में साल 2000 में प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपनी शक्ल भी बदलवाई थी, क्योंकि वो अपने दादा किम अल संग की तरह दिखना चाहता था। किम अल संग जैसी लोकप्रियता पाने के लिए उसने सर्जरी करवाई है। स्विस चीज किम जोंग उन को बहुत पसंद है। किम के पास नाइकी ब्रांड के जूतों का पूरा कलेक्शन है।
 
अंकल को मौत की सजा 
किम जोंग ने साल 2013 में अपने ही अंकल को बेरहमी से मरवा दिया था। किम जोंग उन ने अपने अंकल को भूखे शिकारी कुत्तों के सामने डलवा दिया था। 120 शिकारी कुत्तों ने किम के अंकल जेंग सेंग को नोच-नोचकर मार डाला था। किम जोंग को लगने लगा था कि अंकल का कद उससे बड़ा हो रहा है इसलिए उन्हें कुत्तों को खिला दिया।
 
बुआ को दिया जहर
किम ने अपनी बुआ को भी जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। उत्तर कोरिया में बुआ की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया। किम जोंग ने लाख कोशिश की कि बुआ की मौत की वजह दुनिया के सामने न आए लेकिन मई 2015 में कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने सनसनीखेज खुलासा किया कि किम ने ही अपनी बुआ की हत्या करवाई है।
 
झपकी लेने पर दी मौत की सजा
किम जोंग ने उत्तर कोरिया के रक्षा प्रमुख ह्योंग योंग को ही मरवा दिया। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने किम जोंग के सामने झपकी लेने की हिमाकत कर दी थी। एक मीटिंग के दौरान रक्षा प्रमुख को झपकी आ गई थी। उस मीटिंग को खुद तानाशाह किम जोंग ले रहा था। किम जोंग ने मीटिंग से रक्षा प्रमुख को गिरफ्तार करवा दिया और उसे एंटी एयर क्राफ्ट गन से उड़वा दिया। 
 
नहीं रोने पर देता है मौत की सजा
चार साल पहले जब किम जोंग के पिता किम जोंग इल की मौत हुई थी। तब भी कई लोगों को मौत की सजा दी गई थी। दरअसल किम जोंग ने फरमान सुनाया था कि जब उसके पिता का जनाजा निकलेगा तो सभी को रोना पड़ेगा। उस रोज प्योंगयांग की सड़कों पर हजारों लोग रहे थे। लेकिन जो नहीं रोया उसकी मौत आ गई। किम जोंग ने ऐसे लोगों को फौरन गिरफ्तार करने का फरमान सुना दिया। दर्जनों लोगों को शोक नहीं मनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और फिर उन्हें गोली मार दी गई।
 
लाउडस्पीकर से बौखलाया तानाशाह 
अगस्त 2015 में दक्षिण कोरिया ने बॉर्डर पर लाउडस्पीकर लगाकर अपना प्रोपेगेंडा बजाना शुरु कर दिया था। इस बात से उत्तर कोरिया का तानाशाह किम बौखला गया। किम ने आर्मी और तोपों को सीमा की तरफ रवाना करते हुए अल्टीमेटम दे दिया कि अगर लाउडस्पीकर बंद नहीं किए गए तो वो युद्ध छेड़ देगा। बाद में संयुक्त राष्ट्र की मदद से दोनों देशों में समझौता हो सका था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »