25 Apr 2024, 23:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में बम विस्फोट, तीन लोगों की मौत, 11 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2017 11:18AM | Updated Date: Jan 8 2017 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादीशू। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में सैनिकों के बीच लोकप्रिय एक रेस्तरां में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि इससे पहले कई बार अल-शबाब आतंकवादी संगठन सोमालिया में पश्चिम समर्थित सरकार को हटाने के लिए इस प्रकार के हमले कर चुका है। मोगादीशू के मेयर के प्रवक्ता अब्दीफतह ने रायटर को बताया कि बम चाय की दुकान में लगाया गया था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों में सैनिक भी शामिल हैं। अहमद नूर नामक पुलिस अधिकारी ने बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस बम विस्फोट के पीछे अल-शबाब आतंकवादी संगठन का हाथ होने की आशंका जताई है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »