20 Apr 2024, 18:27:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में फ्लोरिडा एयरपोर्ट पर फायरिंग, 5 की मौत, 9 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2017 2:41AM | Updated Date: Jan 7 2017 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में फोर्ट लॉडरडेल हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

अमेरिका के एमएसएनबीसी टेलिविजन नेटवर्क ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी। इस गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों के घायल होने की खबर है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।       

एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट के अनुसार टर्मिनल-2 पर गोलीबारी अभी भी जारी है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता की ओर से इस घटना के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सचिव एरी फ्लीशर ने ट्वीट किया, मैं अभी फोर्ट लॉडरडेल हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूं, गोलियां चलने की कई आवाजें सुनी हैं। सब भाग रहे हैं। 

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट के कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि श्री स्कॉट घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एयरपोर्ट ओर रवाना हो गए हैं। घटना के चलते एयरपोर्ट पर परिचालन बंद कर दिया गया है। 

अमेरिका की केन्द्रीय जांच एजेंसी एफबीआई के मियामी स्थित कार्यालय के एक प्रवक्ता ने ई-मेल के माध्यम से बताया कि इस घटना के बाद जांच एजेंसी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बनी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »