29 Mar 2024, 18:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस्लामिक स्टेट तिकरित में हमला, चार इराकी सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 1:56PM | Updated Date: Jan 6 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के तिकरित शहर में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने एक इराकी सैन्य चौकी पर हमला किया जिसमें कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल  हो गए। इराकी सैन्य और पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने इस हमले के दौरान एक कार बम तथा दो आत्मघाती हमलावरों का इस्तेमाल किया जिसमें दो अधिकारियों के अलावा दो जवानों की मौत हो गई। इसके बाद अन्य हमलावरों ने कुछ दूरी से सैन्य चौकी पर गोलीबारी की और वहां से भागने से पहले इमारत को आग के हवाले कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »