25 Apr 2024, 22:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक पीएम ने आतंकी बुरहान वानी को बताया करिश्माई नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 12:22PM | Updated Date: Jan 6 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर कई बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है।  एक बार फिर पाक पीएम नवाज शरीफ ने कश्मीर राग अलापते हुए कश्मीर को देश का ‘अभिन्न हिस्सा’ बताया है।

कश्मीर के मुद्दे पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संसदीय संगोष्ठी में पाक पीएम ने कहा, हमारा दिल हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ धड़कता एवं दुखी होता है। उन्होंने कश्मीर के पाकिस्तान का हिस्सा होने का दावा किया। साथ ही दुनियाभर से इस मुद्दे पर समर्थन की मांग की।

शरीफ ने दावा किया कि ऊजार्वान एवं करिश्माई कश्मीरी नेता बुरहान वानी ने कश्मीर के आंदोलन को एक नया मोड़ दिया। उन्होंने 8 जुलाई को सुरक्षा बलों के हाथों वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए वहां के लोगों पर भारत की कथित आक्रामकता को लेकर अफसोस जताया।
 
पाक पीएम ने कहा, हर पाकिस्तानी कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए संघर्ष का समर्थन करता है। पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को उनके संघर्ष में नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन देता रहेगा और उनके अधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आत्मा को झकझोरता रहेगा। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर की स्थिति से वाकिफ कराने के लिए महत्वपूर्ण देशों में अपने विशेष दूत भेजे। उन्होंने स्वयं व्यक्तिगत रूप से संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में यह मुद्दा उठाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »