24 Apr 2024, 12:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिनलैंड में बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 40 हजार रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2017 2:53PM | Updated Date: Jan 5 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैलसिंकी। फिनलैंड में बेरोजगारों के लिए यह साल खुशियों से भरा साबित हो रहा है। फिनलैंड यूरोप का पहला ऐसा देश बन गया है, जो अपने बेरोजगार नागरिकों को हर महीने 587 डॉलर यानी लगभग 40 हजार रुपए देगा। देश में गरीबी कम करने और रोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने यह अनोखी पहल की है। हालांकि फिलहाल इस योजना को प्रायोगिक तौर पर लॉन्च किया गया है। 
 
2000 बेरोजगारों को चुना गया
फिनलैंड सरकार के मुताबिक यह ट्रायल दो साल के लिए शुरू किया गया है और इसके लिए 2000 हजार बेरोजगारों को चुना गया है, जिन्हें 1 जनवरी से इस सुविधा का फायदा मिलेगा। इस सुविधा को पाने वाले लोगों को यह भी बताना जरूरी नहीं है कि वे पैसा कहां खर्च कर रहे हैं। फिनलैंड के प्राइवेट सेक्टर में औसतन एक व्यक्ति हर महीने 3500 यूरो यानी लगभग ढाई लाख रुपए कमाता है। जिन्हें इस योजना के लिए चुना गया है अगर उन्हें नौकरी मिल जाती है तो भी सरकार की तरफ से बेरोजगारी भत्ता मिलना जारी रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »