23 Apr 2024, 22:08:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी हिलेरी क्लिंटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 3:32PM | Updated Date: Jan 4 2017 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ओैर पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी रही हिलेरी क्लिंटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को ट्रम्प के हाथों पराजय का स्वाद चखना पड़ा है। हिलेरी अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

सीबीएस की खबर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यालय की ओर से यह घोषणा किए जाने के बाद कि वह पत्नी लॉरा बुश के साथ समारोह में हिस्सा लेंगे, क्लिंटन दंपति ने भी 20 जनवरी के समारोह में शिरकत करने का निर्णय लिया। बुश और ट्रम्प के बीच संबंध में कुछ तनाव रहा है क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी की प्राइमरी में उनके छोटे भाई जेब बुश ट्रम्प के खिलाफ लड़े थे। पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने भी समारोह में हिस्सा लेने की घोषणा की थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »