20 Apr 2024, 13:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की: आपातकाल की अवधि तीन माह बढ़ी, 39 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 12:41PM | Updated Date: Jan 4 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की संसद ने आज देश में आपातकाल की अवधि में तीन माह और बढ़ोतरी के पक्ष में वोट डाला है। सरकारी संवाद समिति एनाडोलु ने बताया कि आपातकाल की बढ़ाई गई अवधि 19 जनवरी से प्रभावी होगी। तुर्की में आपातकाल गत वर्ष 15 जुलाई को असफल सैन्य तख्तापलट की कोशिश के बाद लगाया गया था। बाद में इसे अक्टूबर में बढ़ाया गया।
 
आपातकाल लागू होने के बाद सरकार को यहां नये कानून बनाने एवं जरूरत पड़ने पर अधिकार और स्वतंत्रता को कम या निरस्त करने का अधिकार है। तुर्की में असफल तख्तापलट की कोशिश और मुस्लिम मौलवी फतेउल्लाह गुलेन के अनुयायियों की तरफ से सरकार के खिलाफ बगावत करने करने के आरोप में 40,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 
हालांकि गुलेन ने इसमें हाथ होने की बात से इनकार किया था। आपातकाल की अवधि में बढ़ोतरी का निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब यहां नए साल के मौके पर रविवार को इस्तांबूल में लोगों से खचाखच भरे एक नाइट क्लब में एक बंदूकधारी ने अंधाधूंध गोलीबारी कर 39 लोगों की हत्या कर दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »