19 Apr 2024, 22:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली में लगी आग सैकड़ो घर जलकर खाक, लोगों ने बचाई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2017 1:12PM | Updated Date: Jan 3 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। चिली के तटीय शहर वालपारैसो में कल भीषण आग लगने से कम से कम  सैकड़ों घर जलकर खाक हो गये और 19 लोग मामूली रूप से झुलस गये जबकि लगभग 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों  पर पहुंचाया गया है। चिली के गृह मंत्री महमूद अलेयू ने टेलीविजन पर जारी बयान में कहा कि भीषण आग की चपेट में आने से करीब 19 लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं।

आग से कम से कम 500 सौ घरों को खतरा था। आग के फैलने के खतरे को देखते हुए 47 हजार घरों में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई थी लेकिन बाद में 350 घरों को छोड़ कर सभी घरों में बिजली बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए वालपारैसो और आस-पास के निगमों के 50 दमकल  लगाए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि तेज हवाओं और उच्च तापमान के कारण आग और तेजी से फैली।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »